यही महाभारत की मूल कथा है। इसमें बहुत से मार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया गया है, जैसे- द्यूत - क्रीड़ा, द्रौपदी का अपमान, विराट की राजसभा में पाण्डवों का छद्म रूप से रहना, कौरवों तथा पाण्डवों का युद्ध इत्यादि । हस्तिनापुर के सिंहासन के लिए कौरवों और पाण्डवों के संघर्ष का इसमें वर्णन है।